Devendra Brahmachari

Sant Samagam and Vishwamitri Mahotsav-2024

Divider 3

संत-समागम और विश्वमैत्री महोत्सव-2024

श्रद्धेय श्री देवेन्द्र ब्रह्मचारी जी के पावन सानिध्य में “संत-समागम और विश्वमैत्री महोत्सव” का मुंबई में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केरल के राज्यपाल महामहिम श्री आरिफ मोहम्मद खान जी की उपस्थिति में जैन समाज के चारों संप्रदायों के साधु-संतों और हज़ारों लोगों का ऐतिहासिक समागम हुआ, जिसमें विश्व-शांति और सद्भाव के लिए एकजुटता का संदेश दिया गया। केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले जी, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी, कैबिनेट मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी, राज्यसभा सांसद श्री मिलिंद देवरा जी, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी एवं अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

สล็อตเว็บตรง
Scroll to Top