

महान साधक, संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधी दिवस पर आयोजित “स्मरणांजली समारोह“
स्थान : योगी सभागृह, दादर पूर्व, मुंबई
दिनांक : 21 फ़रवरी 2025
समय: दोपहर से
भगवान महावीर की परंपरा के महान साधक और श्रमण संस्कृति के उन्नायक, संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के प्रथम समाधि दिवस का एक वर्ष पूर्ण होने पर, मुंबई में आचार्य श्री विद्यासागर जी का ‘स्मरणांजलि समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 तारीख को योगी सभागृह, दादर पूर्व, मुंबई में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। श्रद्धालु एवं दर्शकों की सुविधा के लिए उपयुक्त बैठने की व्यवस्था और सात्विक भोजन का प्रबंध भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अनुमानित 3000 से 4000 लोग उपस्थित होंगे।
आचार्य श्री ने भारत की संस्कृति के पुनरोत्थान, गौशाला, हथकरघा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया है। ‘इंडिया नहीं, भारत बोलो’ का नारा पूज्य आचार्य जी ने ही दिया था। उनकी विचारधारा और संयम ने सामान्यजन के साथ ही भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी, यशस्वी प्रधानमंत्री जी, परम आदरणीय आर.एस.एस. प्रमुख और कई राजनेताओं को प्रभावित किया है। साथ ही लाखों श्रावकों को धर्म के मार्ग पर प्रेरित किया है। पूज्य गुरुदेव का सानिध्य समय-समय पर आपको भी प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम का उद्देश्य:
आयोजन का मुख्य उद्देश्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के समाज और देश के लिए किए गए योगदानों को याद करते हुए, उनके समाज सुधारक कार्यों की महिमा को फैलाना है। साथ ही, आचार्य जी के ‘इंडिया नहीं, भारत बोलो’ जैसे प्रेरणादायक नारे और विचारधारा के माध्यम से लोगों को धर्म, संयम और नैतिकता के मार्ग पर प्रेरित करना है। आचार्य श्री की जीवन और कार्यों को श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन करना है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
– दीप प्रज्वलन एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के चित्र का अनावरण ।
– आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के जीवन यात्रा पर आधारित संक्षिप्त डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन।
– संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति में उनके जीवन पर विशेष व्याख्यान।
– आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के स्मरण में भक्तिमय मंगलाचरण।
– संत शिरोमणि दर्पण प्रतियोगिता ।
– समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का आचार्य श्री विद्यासागर पुरस्कार से सम्मान समारोह।
इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित धर्मगुरु, राजनेता, उद्योगपति, समाजसेवी और कला जगत की विभूतियों की उपस्थिति होगी। यह आयोजन सकल जैन समाज मुंबई के समस्त श्रद्धालु और भक्तजनों की सहभागिता से महावीरायतन फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है